इंदौर में इस बार 73% से ज्यादा मतदान हुआ है। शाम को EVM जमा करने गए मतदान दलों के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। नेहरु स्टेडियम में व्यवस्था चरमरा गई। मतदान दल के कर्मचारियों से सामग्री लेने वाले ही नजर नहीं आ रहे थे। देर रात तक कर्मचारी परेशान रहे।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतदान दल के कर्मचारियों को चुनाव के बाद EVM सहित कई सामग्री जमा करानी थी। इसके लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन देर रात जब मतदान कर्मी नेहरू स्टेडियम पहुंचे तो उनसे सामग्री लेने वाले ही नदारद नजर आए।EVM और मतदान सामग्री लेने वाले अधिकारी कर्मचारी गायब हो गए। कई पटवारी ड्यूटी से लापता थे। खासकर विधानसभा क्रमांक 3 में ड्यूटी पर गए अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा परेशान होते रहे। कुछ समय इंतजार के बाद उनका सब्र भी जवाब देने लगा। कई अधिकारी-कर्मचारी नाराज होते नजर आए। अधिकारी जिम्मेदारों की तलाश में लगे रहे। 9 विधानसभा क्षेत्रों में 2561 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हर केंद्र पर 4 शासकीयकर्मियों की पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थी|
More Stories
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक; हरियाणा के सीएम खट्टर सहित तीन को दी जिम्मेदारी!
MP इलेक्शन: बीजेपी को मिला बहुमत; जानें उज्जैन विधानसभा का परिणाम!
उज्जैन: दिग्गज अभिनेता पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर!