मध्यप्रदेश में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। इस बार अधिक लोगों ने वोट डाले। पहले 74.97 प्रतिशत मतदाताओं ने सरकार को चुना था। वहीं इस साल ये आंकड़ा करीब सवा प्रतिशत बढ़ गया है। बता दें कि प्रदेश में 64626 से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इसमें 252 और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
2018 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए कुल 74.97% लोगों ने वोट डाले थे। इनमें से महिलाओं का वोट प्रतिशत 74.01%, जबकि पुरुषों का 75.84% था।
मध्यप्रदेश में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। हालांकि अंतिम आंकड़े आना बाकि हैं। पर जो आंकड़े अब तक सामने आए हैं, वो बीते चार चुनावों में सबसे ज्यादा हैं। राजधानी भोपाल की सभी सात सीटों पर औसतन 66 प्रतिशत मतदान हुआ है तो आर्थिक राजधानी इंदौर की नौ सीटों पर औसतन 73 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े हैं। रात 11 बजे तक अंतिम आंकड़े नहीं आ सके। चुनाव आयोग के एप वोटर टर्नआउट के आंकड़ों के मुताबिक 76.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।
More Stories
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक; हरियाणा के सीएम खट्टर सहित तीन को दी जिम्मेदारी!
MP इलेक्शन: बीजेपी को मिला बहुमत; जानें उज्जैन विधानसभा का परिणाम!
उज्जैन: दिग्गज अभिनेता पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर!